ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 5 (2019)
महिलाओं में दहेज जनित हिंसा की प्रवृत्तिः रीवा संभाग के सन्दर्भ में एक विधि शास्त्रीय अध्ययन
Authors
डाॅ. आर. पी. राय, रजनीश प्रसाद मिश्रा
Abstract
दहेज जनित हिंसा की प्रकृति समाज के आर्थिकी से सम्बंधित है। जब कोई लड़की विवाहोपरान्त ससुराल पहुँचती है तब पीहर समाज की पैनी नजरें वघू द्वारा उपहार में प्राप्त वस्तुओं पर होती है। यद्यपि कन्या पक्ष का परिवार अपने सामर्थनुसार पर्याप्त उपहारों के साथ अपनी बेटी की विदाई करता है, किन्तु पीहर परिवार को वह अति तुच्छ लगती है। इसी उपहार के साथ प्रारंभ हो जाता है, वधू की मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना जो कभी-कभी वधू बनी महिला की मृत्यु का कारण बनता है। महिलाओं पर इस प्रकार के अत्याचार अप्रत्याशित नही योजनाबद्ध ढंग से किये जाते हैं। ऐसी प्रताड़ना आर्थिक रूप से सम्पन्न तथा विपन्न सभी समुदायों में दृष्टिगोचर मिलता है। प्रस्तुत अध्ययन में जनवरी 2018 मे घटित हुए ऐसे हिंसात्मक अपराधों का विश्लेषण रीवा संभाग के सन्दर्भ में किया गया है
Download
Pages:213-215
How to cite this article:
डाॅ. आर. पी. राय, रजनीश प्रसाद मिश्रा "महिलाओं में दहेज जनित हिंसा की प्रवृत्तिः रीवा संभाग के सन्दर्भ में एक विधि शास्त्रीय अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 5, 2019, Pages 213-215
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
