ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 5 (2019)
मिर्जापुर जिले में पर्यटन केन्द्रों के विकास की अवधारणा का भौगोलिक अध्ययन
Authors
मनोज कुमार यादव
Abstract
पर्यटन की दृष्टि से मिर्जापुर काफी महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक वातावरण ही लोगों को अपनी ओर खीच लाता है। मिर्जापुर स्थित विन्ध्यांचल धाम भारत के प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थलों मैं से एक है। विकसित पर्यटक केन्द्र - विन्ध्यांचल मिर्जापुर, विन्ध्यांचल पर्वत श्रेणी, प्राकृतिक भू-दृश्यावली भौतिक पारिस्थितिकी से सुसम्पन्न वनस्पति, जीवजन्तु, जलासय, झरना, जल स्रोतों से सम्पन्न, पौराणिक स्मृतियां, ऋषि मुनियों की कर्म भूमि, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों की यादगार अपने आप में समाहित किये हुये हैं। विन्ध्यांचल भारत की हृदयस्थली है तथा प्राचीन ऋषि मुनियों की कर्मभूमि है। विभिन्न पर्यटक केन्द्र पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र होते हैं। पयर्टक स्थल अनेक प्रकार के हैं। पर्यटक स्थलों की विभिन्न भौगोलिक प्रदेशों की स्थिति की विविध विशेषताओं के कारण तथा पर्यटकों के क्रियाकलापों के विविधता के कारण पर्यटक स्थल अनेकों प्रकार के हो गये हैं।
Download
Pages:152-155
How to cite this article:
मनोज कुमार यादव "मिर्जापुर जिले में पर्यटन केन्द्रों के विकास की अवधारणा का भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 5, 2019, Pages 152-155
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
