ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 4 (2019)
महिला सशक्तिकरण में महिला स्वसहायता समूहों की भूमिका
Authors
विरेन्द्र सिंह ठाकुर, भूपेन्द्र कुमार साहू
Abstract
पहले हम समूह में केवल बचत की ही बात करते थे, लेकिन अब जब महिलाऐं एक साथ समूह की बैठकों में आती है, तो बचत के अलावा भी हम गांव और महिलाओं की दिक्कतों के बारे में बात करने लगे हैं। यह कहना महिला एवं वित्त विकास निगम द्वारा गठित किए गय स्वसहायता समूह की महिलाओं का हैं। रकार ने पहले केवल बचत कराने के उददेश्य से ही से समूह बनवाए थे लेकिन बचत के अलावा अब समूह में कई और मुद्दो पर चर्चा भी होने लगी है, क्योंकि महिलाओं को समझ में आ रहा है कि बचत पर ही नहीं सिमटा जा सकता है, समूह को नई उर्जा और दिशा देेने के लिए स्थानीय मुद्दो को भी शामिल करना जरूरी हैं।
लेकिन समूह बनाने में भी गांवों में कुछ दिक्कतें आई, क्योंकि घर के पुरूष तो मान जाते हैं, लेकिन गांव के दबंगांे का कहना था कि इस तरह तो महिलाऐं हाथ से निकल जाएगी। उन्हें डर था कि इस तरह तो उनकी गांव में बनी सालों की सत्ता हिल जाएगी। इसलिए वे बार-बार घर के पुरूष को डराते रहते कि महिलाओं को ज्यादा आजादी देने की जरूरत नहीं हैं। अगर महिलाएं समूह की बैठकों में आती तो गांव के लोग हंसते और ताने मारते। महिलाओं ने भी कहा कि जब हम बैठकों में आते या फिर प्रशिक्षण के लिए गांव से बाहर जाते गांव वाले और गांव में बडे़ जमीदार ताना मारते कि नेतनीन जा रही हैं।
पिछले कुछ सालों से महिला स्वसहायता समूहो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बचत समूह गठित कर उनके अर्थिक सशक्तिकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। किंतु इन समूहों को महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण के रूप में भी देखा जा सकता है। हालांकि पंचायतों में महिलाओं के पचास प्रतिशत आरक्षण के फलस्वरूप गांव की सत्ता में महिलाओं को अपनी भागीदारी निभाने का अवसर जरूर मिला हैं । लेकिन विकास में उनके संगठित प्रयासों की जरूतर महसूस की जाती रही हैं। इस दशा में महिला समूह एक ऐसे संगठन के रूप में उभर कर आए, जिनमें महिलाएं अपने आर्थिक विकास के साथ-साथ गांव के विकास के बारे में भी सोचने लगी। ऐसे कई उदाहरण सामने आए, जब स्वसहायता समूह की महिलाओं ने ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी समस्याओं पर पंचायत और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें हल करने की पहल की।
Download
Pages:18-20
How to cite this article:
विरेन्द्र सिंह ठाकुर, भूपेन्द्र कुमार साहू "महिला सशक्तिकरण में महिला स्वसहायता समूहों की भूमिका". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 4, 2019, Pages 18-20
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
