ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 5 (2017)
विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके मानसिक स्वास्थ्य के प्रभाव का अध्ययन
Authors
प्रदीप कुमार तिवारी, डाॅ0 सतीश कुमार सिंह
Abstract
शिक्षा मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज के समाज में अशिक्षित व्यक्ति को प्रायः उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता है। अतः माता-पिता अपने बच्चे को शिक्षित करना अपना परम कर्तव्य समझते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही बालक की प्रवृत्तियों का शोधन और परिष्करण होता है जिससे उसका व्यवहार संतुलित एवं नियंत्रित होता है। व्यक्ति के आदतों के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बालक जैसी शिक्षा पाता है उसी के अनुरूप उसमें आदतों का निर्माण होता है। बालक को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है। परन्तु हमारे देश में शिक्षा का मुख्य स्तर प्राथमिक शिक्षा की स्थिति बहुत ही दयनीय है। प्राथमिक स्तर पर उचित शिक्षा एवं मार्गदर्शन न मिलने पर विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रूचि का सन्तोषजनक विकास नही हो पाता जिससे विद्यार्थी योग्य होने के बावजूद ज्ञान के अभाव में वांछित उपलब्धि प्राप्त करने में सक्षम नही हो पाता।
शोध के परिणामों से पता चलता हैै कि विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके मानसिक स्वास्थ्य का प्रभाव पड़ता है और जो भी विद्यार्थी मानसिक रूप से स्वस्थ होता है वह अस्वस्थ बालकों की अपेक्षा शीघ्र ही सीखने में सफल हो जाता है। शोध में प्राप्त परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैै। मानसिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि मानसिक रूप से अस्वस्थ विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि से अपेक्षाकृत अधिक होती है। शहरी, ग्रामीण, शिक्षित और अशिक्षित अभिभावकों के विद्यार्थियों पर इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखलाई पड़ता है। इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे वे भविष्य में अपनी सीखने की प्रक्रिया को सुगमता से चला सकें और वांछित उपलब्ध्यिों को प्राप्त करने में सक्षम बन सकें।
Download
Pages:867-870
How to cite this article:
प्रदीप कुमार तिवारी, डाॅ0 सतीश कुमार सिंह "विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर उनके मानसिक स्वास्थ्य के प्रभाव का अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 2, Issue 5, 2017, Pages 867-870
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
