ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 1 (2020)
शहडोल जिले के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के समायोजन के आधार पर शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन
Authors
राकेश कुमार त्रिपाठी
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र शहडोल जिले के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के समायोजन के आधार पर शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन पर आधारित है। अनुसंधान के परिणाम से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि शोध क्षेत्र के आवासीय विद्यालयों पर अध्ययनरत 8.50 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 12.50 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने शैक्षिक उपलब्धि की प्राप्ति नहीं कर पाएँ, 78.25 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 77.50 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने न्यूनतम शैक्षिक उपलब्धि स्तर की प्राप्ति की। इसी प्रकार से 10.75 प्रतिशत अनुसूचित जाति तथा 8.25 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने शैक्षिक उपलब्धि के स्तर की ओर अग्रसर है, जबकि 2.50 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 1.75 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के छात्रों ने शैक्षिक उपलब्धि के स्तर को प्राप्त कर लिया है। शोध क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत आवासीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के समायोजन के आधार पर शैक्षिक उपलब्धि में सार्थक अन्तर पाया गया।
Download
Pages:41-43
How to cite this article:
राकेश कुमार त्रिपाठी "शहडोल जिले के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के समायोजन के आधार पर शैक्षिक उपलब्धि का अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 5, Issue 1, 2020, Pages 41-43
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
