ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 5 (2019)
स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्यालयीन शिक्षा के लिए जनजातीय बालिकाओं की चुनौतियाः एक अध्ययन
Authors
नारायण प्रसाद चैधरी, प्रो. नीति जैन
Abstract
इस प्रस्तुत आलेख का अध्ययन क्षेत्र जनजातीय विशेष पर आधारित है। इस शोध अध्ययन का प्रमुख उद्देष्य (क) विद्यालय में अध्ययनरत जनजातीय बालिकाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि का अन्वेषण करना (ख) स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्यायलीन शिक्षा के लिए जनजातीय बालिकाओं की चुनौतियों का अध्ययन करना। यह शोध-प्रपत्र में प्रस्तुत शोध अध्ययन के उद्देष्यों के अनुरूप अध्ययन उपरान्त प्रस्तुत किया गया है। इसमें मुख्यतः जनजातीय बालिकाओं की विद्यायलीन परिवेशों से मुखातिब किया गया है। अध्ययन के प्रतिदर्ष का चयन के लिए जिला अनुपपुर स्थित विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें आदिवासी बालिकाओं के विद्यायलीन अनुपात में लिंगान्तर व उनसे जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता और संबंधी चुनौतियों को सम्मिलित किया गया है। अध्ययन में उपकरण यंत्र का प्रयोग पूर्व में परीक्षण कर उपयोग में लाया गया है। प्रस्तुत प्रपत्र को प्रष्नावली-यंत्र की सहायता द्वारा आंकड़ों का संग्रहण किया गया है। यहां चुने गये प्रतिदर्ष के सभी उत्तरदाताओं को सामाजिक व संवर्गवार विवरण संग्रहित कर जनजातीय बालिकाओं में स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी तथा इसके अलावा विद्यार्थियों के चुनौतियों को भी शामिल किया गया है। इस अध्ययन उपरान्त यह पाया गया कि उनकी आर्थिक क्रियाकलापों में विस्तार नहीं हो पाने के अवसर के कारण कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त दूसरा निष्कर्ष यह कि उन्हें आधुनिकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी न होने के कारण उनके व्यक्तिगत रूप में कुछ चुनौतियों के कारण भावनात्मक सशक्तिकरण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में रूकावट आये है। इस शोध अध्ययन को सुव्यवस्थित क्रम में अध्ययन करने के लिए तकनीकी विधि, सांख्यकी की विधि के आधार पर आंकड़ों के माध्यम से अध्ययन को निष्कर्ष तक पहुँचाया गया है।
Download
Pages:208-210
How to cite this article:
नारायण प्रसाद चैधरी, प्रो. नीति जैन "स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्यालयीन शिक्षा के लिए जनजातीय बालिकाओं की चुनौतियाः एक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 5, 2019, Pages 208-210
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
