Logo
International Journal of
Advanced Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 5 (2019)
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला की बैगा जनजाति का क्षेत्रीय वितरणः एक भौगोलिक अध्ययन
Authors
नरेन्द्र कुमार भैरम, डाॅ. सी. पी. तिवारी
Abstract
बैगा जनजाति भारत की 07 अत्यधिक पिछड़ी हुयी जनजातियों में से एक है, जो मध्यप्रदेश के शहडोल, डिण्डोरी, मण्डला, सीधी एवं बालाघाट जिलों के विषम धरातलीय वनाच्छादित क्षेत्रों में निवास कर रहे है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इनकी कुल जनसंख्या 17146 व्यक्ति है। कुल बैगा जनसंख्या का 44.01 प्रतिशत विरसा, 38.50 प्रतिशत भाग वैहर एवं 17.48 प्रतिशत भाग परसवाड़ा विकासखण्ड में निवास करती है। जनसंख्या आकार की दृष्टि से 11 व्यक्ति से 50 व्यक्ति की बैगा जनसंख्या 31.11 प्रतिशत गाँवों मंे निवास करती है, जो सबसे अधिक है। द्वितीय क्रम में 51 व्यक्ति से 100 व्यक्ति जनसंख्या आकार वाले गाँवों का प्रतिशत 20.55 प्रतिशत है। 500 व्यक्ति से अधिक जनसंख्या आकार वाले गाँवों का प्रतिशत सबसे कम 0.55 प्रतिशत पाया जाता है।
Download
Pages:143-145
How to cite this article:
नरेन्द्र कुमार भैरम, डाॅ. सी. पी. तिवारी "मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला की बैगा जनजाति का क्षेत्रीय वितरणः एक भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 5, 2019, Pages 143-145
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.