ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 4 (2019)
अनुसूचित जनजाति बैगा की महिलाओं के शिक्षा विकास की योजनाएँ म.प्र. के अनूपपुर जिला के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड का प्रतीक भौगोलिक अध्ययन
Authors
डाॅ. हेमराज मरावी, डाॅ. एस. पी. पाण्डेय
Abstract
अनूपपुर जिला का पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड एक आदिवासी बहुल जनसंख्या वाला क्षेत्र है। इस विकासखण्ड में बैगा जनजाति सहित कुल 16 जनजातीय समूह निवास करते है, जिनमें बैगा सबसे पिछड़ी हुई जनजाति है। प्रतिवेदित विकासखण्ड में इस जनजाति में साक्षरता दर मात्र 50 प्रतिशत पाई जाती है। कुल साक्षरता में बैगा पुरुष की साक्षरता दर 53.41 प्रतिशत एवं बैगा महिला साक्षरता दर 46.58 प्रतिशत है। बैगा महिलाओं में साक्षरता दर की न्यूवता के उन्नयन हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं को रूपांकित किया गया है। इन योजनाओं में कन्या आश्रम, कन्या शिक्षा परिसर, आवासीय योजना, छात्र गृह योजना, प्रौढ़ शिक्षा एवं औपचारकेतर शिक्षा योजना आदि प्रमुख है। इन योजनाओं के वांच्छित लाभ अध्ययन क्षेत्र में बैगा महिला की शिक्षा के क्षेत्र में दृष्टिगोचर होने लगा है।
Download
Pages:63-67
How to cite this article:
डाॅ. हेमराज मरावी, डाॅ. एस. पी. पाण्डेय "अनुसूचित जनजाति बैगा की महिलाओं के शिक्षा विकास की योजनाएँ म.प्र. के अनूपपुर जिला के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड का प्रतीक भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 4, 2019, Pages 63-67
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
