ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 3 (2019)
कामकाजी एवं गैर कामकाजी माताओं के बच्चों में टीकाकरण की स्थिति
Authors
डाॅं0 अर्चना गुप्ता, मुक्ता तिवारी
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा कामकाजी एवं गैर कामकाजी माताओं के बच्चों में टीकाकरण की स्थिति का अध्ययन किया गया है। टीकाकरण बचपन में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का एक सबसे अधिक सुरक्षित एवं असरदार तरीका है। सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से टीकारोधक बीमारियों से बचाव करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। टीकाकरण कार्यक्रम को उच्च प्राथमिकता देते हुए इसे निरंतर जीवन्त बनाए रखना आवश्यक है जिससे सभी टीकारोधक बीमारियों की घटनाओं को कम किया जा सके। बच्चे के जीवित रहने के लिए टीकाकरण एक प्रमुख रणनीति है। इसके द्वारा टीकारोधक रोगों से शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करके बच्चों में रोग और मृत्यदर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शोध क्षेत्र में कामकाजी एवं गैर कामकाजी माताओं के बच्चों में टीकारण की स्थिति में कोई सार्थक अन्तर नही है। इसका कारण है कि आज के समय में गैर कामकाजी माताएँ भी अपने बच्चों के प्रति बहुत ही सजग है।
Download
Pages:36-38
How to cite this article:
डाॅं0 अर्चना गुप्ता, मुक्ता तिवारी "कामकाजी एवं गैर कामकाजी माताओं के बच्चों में टीकाकरण की स्थिति". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 3, 2019, Pages 36-38
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
