Logo
International Journal of
Advanced Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2019)
रीवा जिले में माध्यमिक शिक्षा स्तर पर शिक्षण अधिगम सामग्री का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
पीयूष राज प्रभात, डॉ0 जय सिंह
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा माध्यमिक शिक्षा स्तर पर शिक्षण अधिगम सामग्री का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र में 80.00 प्रतिशत प्राचार्य, 93.33 प्रतिशत शिक्षक, 87.33 प्रतिशत छात्रों व 84.72 प्रतिशत अभिभावकों का अभिमत है कि शोध क्षेत्र के माध्यमिक शिक्षा स्तर पर उपलब्ध शिक्षण अधिगम सामग्री का शिक्षकों द्वारा शत-प्रतिशत उपयोग किया जाता है। शोध क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी विद्यालयों में शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग के लिए दोनों समूहों का मध्यमान क्रमशः 55.33 तथा 52.46 तथा मानक विचलन क्रमशः 12.11 तथा 12.45 प्राप्त हुआ। दोनों समूहों के मध्यमानों में पाये जाने वाले सार्थकता की जाँच के लिए क्रान्तिक अनुपात परीक्षण (C.R. Test) किया गया, जिसमें CR का मान 3.51 प्राप्त हुआ जो 0.05 सार्थकता स्तर के मान 1.96 तथा 0.01 सार्थकता स्तर के मान 2.58 से अधिक है। अतः अधिगम सामग्री के उपयोग के लिए दोनों समूहों में सार्थक अन्तर पाया गया।
Download
Pages:50-52
How to cite this article:
पीयूष राज प्रभात, डॉ0 जय सिंह "रीवा जिले में माध्यमिक शिक्षा स्तर पर शिक्षण अधिगम सामग्री का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 2, 2019, Pages 50-52
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.