Logo
International Journal of
Advanced Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2019)
छतरपुर जिले में प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर शिक्षकों की विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन का शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
कमलेश कुमार जड़िया, डॉ0 जय सिंह
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा छतरपुर जिले में प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर शिक्षकों की विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन का शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के शिक्षकों की विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन करने की समझ में सार्थकता का औसत उपलब्धि 69.75 है तथा मानक विचलन 12.94 है। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों की विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन करने की समझ में सार्थकता का औसत उपलब्धि 62.75 है तथा मानक विचलन 13.13 है। 158 df पर सार्थकता के लिए 't' का मानक मान 0.01 विश्वास स्तर पर 2.60 तथा 0.05 विश्वास स्तर पर 1.97 है, जबकि अध्ययन से प्राप्त 't' का मान 3.40 है, जो कि दोनो विश्वास स्तरों के मानों से अधिक है। अतः शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों की विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन करने की समझ में सार्थक अन्तर है।
शोध क्षेत्र में 90.42 प्रतिशत अभिमतदाताओं के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। 7.08 प्रतिशत मानते हैं, कि प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ रहा है, जबकि 2.50 प्रतिशत शिक्षकों को इसके सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है।
Download
Pages:69-71
How to cite this article:
कमलेश कुमार जड़िया, डॉ0 जय सिंह "छतरपुर जिले में प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर शिक्षकों की विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन का शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 2, 2019, Pages 69-71
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.