Logo
International Journal of
Advanced Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2019)
माध्यमिक शिक्षा स्तर पर योग शिक्षा का विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर प्रभाव का अध्ययन
Authors
जय नारायण त्रिपाठी, डॉ0 जय सिंह
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा माध्यमिक शिक्षा स्तर पर योग शिक्षा का विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र के 62.22 प्रतिशत प्राचार्य, 70.56 प्रतिशत शिक्षक, 52.78 प्रतिशत अभिभावक व 56.61 प्रतिशत छात्रों का अभिमत है कि माध्यमिक शिक्षा स्तर पर अधिकांश विद्यालयों में योग शिक्षा का आयोजन किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा स्तर पर योग शिक्षा का छात्र के व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव में सार्थकता का औसत उपलब्धि 57.13 है तथा मानक विचलन 12.77 है और छात्राओं के व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव में सार्थकता का औसत उपलब्धि 57.50 है तथा मानक विचलन 12.76 है। 1798 df पर सार्थकता के लिए 't' का मानक मान 0.01 विश्वास स्तर पर 2.58 तथा 0.05 विश्वास स्तर पर 1.96 है, जबकि अध्ययन से प्राप्त 't' का मान -0.61 है, जो कि दोनो विश्वास स्तरों के मानों से कम है। अतः माध्यमिक शिक्षा स्तर पर योग शिक्षा का छात्र व छात्राओं के व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव में सार्थक अन्तर नही है।
Download
Pages:66-68
How to cite this article:
जय नारायण त्रिपाठी, डॉ0 जय सिंह "माध्यमिक शिक्षा स्तर पर योग शिक्षा का विद्यार्थियों के व्यक्तित्व पर प्रभाव का अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 2, 2019, Pages 66-68
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.