ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2019)
खजुराहो : पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास का ऐतिहासिक अध्ययन
Authors
डाॅ0 नृपेन्द्र सिंह परिहार
Abstract
इस शोध पत्र में खजुराहो : पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास का ऐतिहासिक अध्ययन किया गया है। वर्तमान में खजुराहो नगर के विकास में पर्यटन उद्योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह एक ऐसा उद्योग है जिसका कि यहां की अर्थव्यवस्था के विभिन्न अंगों से गहरा सम्बन्ध है। इससे एक ओर जहां राजस्व की प्राप्ति होती है, वहीं दूसरी ओर इससे खजुराहो अंचल के बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। विदेशी मुद्रा कमाने के दृष्टिकोण से भी इस उद्योग का बहुत महत्व है। पर्यटन न केवल बिना किसी वस्तु के निर्यात के करोड़ों रुपयों की विदेशी मुद्रा का संचय कर देता है, बल्कि हमारी संस्कृति के प्रचार को भी बिना किसी अतिरिक्त श्रम के विदेशों में पहुंचा देता है। इस तरह वह एक ऐसा क्रियाकलाप है जो केवल आर्थिक महत्व का ही नहीं बल्कि सामाजिक, धार्मिक, नैतिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षिक दृष्टिकोण से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इससे होने वाले लाभों की ओर आकृष्ट होकर अनेक क्षेत्रों में पर्यटन विकास कार्यों को आरंभ किया गया है।
Download
Pages:19-21
How to cite this article:
डाॅ0 नृपेन्द्र सिंह परिहार "खजुराहो : पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास का ऐतिहासिक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 4, Issue 2, 2019, Pages 19-21
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
