ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 5 (2018)
सीधी जिले में कृषि भूमि उपयोग का एक भौगोलिक अध्ययन
Authors
प्रतिभा द्विवेदी, डाॅ0 हीरा लाल शर्मा
Abstract
भूमि उपयोग के विभिन्न मदों में कृषित उपयोग एक महत्वपूर्ण मद है। कृषि कार्य स्थैतिक नही होते, वरन वे परिवर्तनशील है। इन्हीं परिवर्तनों के परिणाम स्वरूप कृषि भू-दृश्य में परिवर्तन होता रहता है, जो उसके विकास स्तर का द्योतक है। कृषि भू-दृश्य में परिवर्तन की तीव्रता क्षेत्र के आर्थिक, प्राविधिक एवं सांस्कृतिक स्तर से निर्धारित होती है। कृषि भूमि उपयोग के प्रारूप की परिवर्तनशीलता का अध्ययन पोषण स्तर के साथ नही किया गया है। स्वतंत्रता केे पश्चात् सीधी जिले में कृषि के स्वरूप एवं कृषि भूमि उपयोग में भारी परिवर्तन हुआ है। जिले की कृषि तीव्रगति से बढ़ती हुई जनसंख्या के भोजन पूर्ति के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति भी कृषि से ही की जाती है। यहाँ की कृषि में यंत्रीकरण, सिंचाई सुविधाओं, रासायनिक खादों का उपयोग एवं कीटनाशक दवाओं का उपयोग बढ़ा है। उन्नत बीजों के उपयोग में भारी वृद्धि के साथ ही कृषि की पद्धति एवं तकनीक में भी सुधार देखने को मिलता है, जिसके परिणाम स्वरूप कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
Download
Pages:44-47
How to cite this article:
प्रतिभा द्विवेदी, डाॅ0 हीरा लाल शर्मा "सीधी जिले में कृषि भूमि उपयोग का एक भौगोलिक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 3, Issue 5, 2018, Pages 44-47
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
