ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 3 (2018)
परिवार में राजनीतिक विषयों की समीक्षा तथा इनपर परामर्श (वाराणसी जनपद के संदर्भ में)
Authors
डॉ0 ताबिन्दा सुल्ताना
Abstract
लगभग 50 वर्ष पूर्व साधारण परिवारों में राजनीति की इतनी चर्चा नहीं होती थी, जितनी कि आज हो रही है। जिसका मुख्य कारण यह है कि पारिवारिक जीवन में अनेक क्षेत्र राजनीतिक निर्णयों से प्रभावित हो रहे हैं, जैसे आवश्यक वस्तुओं की मंहगाई, अनावश्यक सरकारी व्यय के कारण राज्य के पास पैसे की कमी जनजीवन में भ्रष्टाचार के कारण अनेक सुविधाओं (जैसे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से सामग्री इत्यादि) का साधारण परिवारों को उपलब्ध न हो पाना बार-बार चुनाव का होना, जिसके कारण मंहगाई बढ़ती है, राजनीतिज्ञों का कालाबाजारी, आवश्यक वस्तुओं में मिलावट तथा कम तोलना इत्यादि आर्थिक अपराधों में संलग्न तथा समाज विरोधी तत्वों को सुरक्षा प्रदान करना और उनके बदले में पार्टी कोष के लिये उनसे पैसा लेना इत्यादि ऐसी समस्याएँ है। इन समस्याओं के संदर्भ में भी राजनीतिक विषयों पर आपस में विचार विमर्श होने लगा है। इतना ही नहीं, आज मध्यम वर्गीय परिवार भी वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा करने लगे हैं।
Download
Pages:64-65
How to cite this article:
डॉ0 ताबिन्दा सुल्ताना "परिवार में राजनीतिक विषयों की समीक्षा तथा इनपर परामर्श (वाराणसी जनपद के संदर्भ में)". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 3, Issue 3, 2018, Pages 64-65
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
