ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 3 (2018)
लखनऊ शहर के मलिन बस्ती निवासियों की सामाजिक प्रस्थिति का समीक्षात्मक अध्ययन
Authors
संतोष श्रीवास्तव, डाॅ0 श्रीनिवास मिश्र
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र लखनऊ शहर के मलिन बस्ती निवासियों की सामाजिक प्रस्थिति का समीक्षात्मक अध्ययन पर आधारित है। इस शोध पत्र के माध्यम से मलिन बस्तियों में सामाजिक प्रस्थिति, विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन आदि का अध्ययन शामिल किया गया है। सामान्य अर्थों में क्षेत्रीय समूह गतिशीलता से आशय एक क्षेत्र या समुदाय को छोड़कर गाॅंव/नगर में जाकर बसने से है जबकि अन्तः व्यवसायी गतिशीलता से आशय एक ही प्रकार के व्यवसाय को छोडकर दूसरे व्यवसाय/रोजगार को अपनाने से लिया जाता है। विगत दशक से सामाजिक गतिशीलता में तेजी के लक्षण दिखाई देते हैं। मलिन बस्तियों में रैखिक एवं सामाजिक गतिशीलता के लक्षण कम हैं क्योंकि यहाॅं की जनसंख्या अधिकांश अशिक्षित हैं। शोध क्षेत्र में 70.83 प्रतिशत मलिन बस्ती के अभिमतदाता, 68.33 प्रतिशत पाषर्द एवं 73.33 प्रतिशत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मतानुसार लखनऊ शहर के मलिन बस्ती निवासियों की सामाजिक प्रस्थिति अपेक्षाकृत संतोषजनक नही है।
Download
Pages:165-168
How to cite this article:
संतोष श्रीवास्तव, डाॅ0 श्रीनिवास मिश्र "लखनऊ शहर के मलिन बस्ती निवासियों की सामाजिक प्रस्थिति का समीक्षात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 3, Issue 3, 2018, Pages 165-168
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
