Logo
International Journal of
Advanced Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2018)
भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं का मतदान आचरण प्रथम आम चुनाव से अद्दतन तक
Authors
जितेन्द्र कुमार
Abstract
लोकतान्त्रिक व्यवस्था में नागरिक अपने मतदान के अधिकार के प्रयोग के माध्यम से सहमति प्रदान करता है तथा सरकार का निर्माण करता है। मतदान नागरिक का वह अधिकार है जिससे वह स्व-हित के संरक्षण और विभिन्न प्रकार के सामाजिक,आर्थिक और राजनितिक मुद्दों पर अपने राय व्यक्त करने का अवसर प्राप्त करता है। प्रत्येक चुनाव में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करवाने हेतु एवं सत्तासीन होने की लालसा के साथ अनेक प्रकार के प्रयोगों,प्रक्रियाओं एवं प्रचार माध्यमों के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लेते हैं। मतदाता चुनाव और निर्वाचन प्रक्रिया के पूर्व अनेकानेक मुद्दों,समस्याओं और अपने प्रतिनिधिओं के व्यव्हार से प्रभावित होता है एवं इन सभी को अपने मष्तिष्क में संजोकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेता है। भारत में निर्वाचन प्रक्रिया अनेक कारकों से प्रभावित होती है और निश्चिततौर पर यह देश,काल और परिस्थिति के अनुक्रम मं् होती है। प्रथम आम चुनाव से लेकर सोलहवें आम चुनाव तक किस प्रकार मतदान व्यवहार परिवर्तित एवं प्रभावित हुआ और साथ ही उसने किस प्रकार भारतीय राजनीति को प्रभावित किया। राजनितिक दल और जनता के मध्य होने वाली चुनावी अंतर्कि्रया की तार्किक परिणति मतदान आचरण कहलाता है।
Download
Pages:883-886
How to cite this article:
जितेन्द्र कुमार "भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं का मतदान आचरण प्रथम आम चुनाव से अद्दतन तक". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 3, Issue 2, 2018, Pages 883-886
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.