ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2018)
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के वंचन एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सम्बन्ध का एक अध्ययन
Authors
संतोष कुमार यादव
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन ‘‘माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के वंचन एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सम्बन्ध का एक अध्ययन’’ है। प्रस्तुत अध्ययन में निम्नलिखित उद्देश्यों का अध्ययन किया गया है- लिंग के आधा पर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के वंचन एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सम्बन्ध का अध्ययन करना। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के वंचन की विमाओं एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सम्बन्ध का अध्ययन करना। प्रस्तुत अध्ययन में समस्या की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए वर्णनात्मक शोध की सर्वेक्षणात्मक विधि को अपनाया गया है। प्रस्तुत शोध अध्ययन का प्रतिदर्श इलाहाबाद जनपद के फूलपुर तहसील में स्थित विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों के उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा-11 एवं 12) पर अध्ययनरत 480 छात्र-छात्राओं से प्राप्त किया गया था। यह प्रतिदर्श स्तरीय यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि का प्रयोग करते हुये चयनित किया गया था जिसमंे छात्र-छात्राएँ शामिल थे। अध्ययन में वंचन के मापन हेतु प्रो0 एस0के0 पाल, प्रो0 के0एस0 मिश्र एवं प्रो0 कल्पलता पाण्डेय द्वारा निर्मित डी0स्कूल का प्रयोग किया गया है। अध्ययन में आँकड़ों के विश्लेषण के लिए सह-सम्बन्धात्मक गुणांक विधि का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में निम्नलिखित निष्कर्ष प्राप्त हुये-
1.लिंग के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि एवं वंचन में सार्थक ऋणात्मक सम्बन्ध है।
2.विद्यार्थियों की वंचन की विमा सामाजिक वंचन, संवेगात्मक वंचन, आर्थिक वंचन, शैक्षिक वंचन तथा पैतृक वंचन का शैक्षिक उपलब्धि से सार्थक धनात्मक सम्बन्ध है।
Download
Pages:840-842
How to cite this article:
संतोष कुमार यादव "माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के वंचन एवं शैक्षिक उपलब्धि के मध्य सम्बन्ध का एक अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 3, Issue 2, 2018, Pages 840-842
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
