ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 1 (2018)
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पर्यावरण शिक्षा के प्रति अभिवृति का अध्ययन
Authors
डाॅ0 पुष्पा, हुसन बाला
Abstract
वर्तमान शोध अध्ययन में पानीपत के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पर्यावरण शिक्षा के प्रति अभिवृति का अध्ययन किया गया है। इसमें वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। शोध अध्ययन मे हरियाणा प्रान्त के पानीपत जिले के माध्यमिक विद्यालयों का स्तरीकृत विधि से चयन किया गया है। जिसमें 50 पुरुष व 50 महिला शिक्षक है जिन्हें न्यायदर्श के रूप में प्रयोग किया गया है। इस शोध के निष्कर्ष मुख्यता निम्न प्रकार है।
- जब शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति अभिवृति संबंधी परीक्षा ली गई तो उनके मध्यमान से ज्ञात हुआ कि शिक्षकों में पर्यावरण शिक्षा के प्रति सकारात्मक अभिवृति है।
- जब सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के पुरुष शिक्षकों व महिला शिक्षकों की अभिवृति में अन्तर जानने के लिए परीक्षण किया गया तो यह ज्ञात हुआ कि दोनों समूहों की पर्यावरण शिक्षा के प्रति अभिवृति में सार्थक अन्तर है।
- जब गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के पुरुष शिक्षकों व महिला शिक्षकों की पर्यावरण के प्रति अभिवृति मे अन्तर जानने के लिए परीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि दोनों समूहों मे पर्यावरण शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है और दोनों समूहों में अंतर है।
- जब सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के पुरुष शिक्षकों व महिला शिक्षकों की पर्यावरण के प्रति अभिवृति जानने के लिए परीक्षण किया गया तो यह ज्ञात हुआ है कि दोनों प्रकार के विद्यालयों के शिक्षकों का पर्यावरण शिक्षा के प्रति उच्च या सकारात्मक अभिवृति है और दोनों समूहों में सार्थक अन्तर नही है अर्थात यह निष्कर्ष निकाला कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक पर्यावरण शिक्षा के प्रति सकारात्मक अभिवृति रखते है।
Download
Pages:905-908
How to cite this article:
डाॅ0 पुष्पा, हुसन बाला "माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का पर्यावरण शिक्षा के प्रति अभिवृति का अध्ययन". International Journal of Advanced Research and Development, Vol 3, Issue 1, 2018, Pages 905-908
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
